भाई बहन का रिता:आजीवन रिता


बडे़ ही प्यार से संजोया हुआ एक प्यारा रिश्ता
ऐसा रिश्ता जो अटूट हो 
ऐसा प्यार जो अमिट हो
ऐसी शरारतें जो सबसे अलग हों 
ऐसी मस्ती जो गजब हो 
ऐसी मुस्कान जो हमेशा रहे 
जिस रिश्ते में कभी होती हैं लडा़ईयाँ 
तो कभी होती है नाराजगी 
खट्टा - मीठा जैसा भी है 
इस रिश्ते में होता है ढेर सारा प्यार 
कभी होती है आनाकानी 
तो कभी होती है मनमानी 
थोडी़-थोडी़ होती है नादानी 
जिस रिश्ते में हो इतना प्यार 
उससे अच्छा रिश्ता और कहां होगा यार
बहन को बुरी नजरों से बचाकर 
भाई खुद उससे लडा़ईयां करते है 
बहन की रक्षा भी तो हमेशा करते है 
कभी बहन पर करके गुस्सा 
बाद में पापा से डाट भी तो खाते हैं 
पर भैया जैसे भी हों हमेशा भाई होने का फर्ज निभाते हैं
ऐसा प्यार भरा रिश्ता कहां मिलेगा यार 
ऐसा तो होता है सिर्फ भाई बहन का प्यार

         
                – बबीता ✨

Click to Login OR Register